भाटापारा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत् जिलाधीश रजत बंसल की अध्यक्षता मे कैरम खेल का आयोजन मयूर शिशु मंदिर, कुराश खेल का आयोजन नगर भवन, नेटबॉल एवं फुटबॉल टेनिस का आयोजन तरेंगा मैदान मे, रोलबॉल का आयोजन गुरूकुल स्कूल भाटापारा मे किया गया। जिसमे रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर एवं सरगुजा संभाग के खिलाड़ियो के मध्य प्रथम चरण के क्वाटर फायनल मैच बालक एवं बालिका 14, 17 एवं 19 आयु वर्ग समूह के मध्य नरेन्द्र बंजारा एसडीएम के मार्गदर्शन मे, सीएस ध्रुव जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व, के के यदु विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं आरके सोनी जिला खेल अधिकारी तथा व्यायाम शिक्षक, विभिन्न संभाग से आये हुये कोच मैनेजर के सहयोग से संपन्न हुआ। तृतीय दिवस 12-10-2022 को उक्त स्थानो पर सेमीफायनल एवं फायनल मैच संपन्न हुआ। दिनांक 13-10-2022 को पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन रावण भांठा मैदान भाटापारा मे दोपहर 12 बजे से होगा। समापन समारोह के प्रेमसाय सिह टेकाम स्कूल शिक्षा मंत्री छ.ग. शासन के मुख्य आतिथ्य व चंन्द्रदेव राय संसदीय सचिव एवं विधायक बिलाईगढ़ की अध्यक्षता व सुश्री शकुंतला साहू संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल, गिरीश देवॉगन अध्यक्ष छ.ग. राज्य खनिज विकास निगम छ.ग., राकेश वर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत ब.बा.-भाटापारा, गणेश सिंह ध्रुव सदस्य अनु.जन.जाति आयोग छ.ग., सरिता ठाकुर उपाध्यक्ष जिला पंचायत ब.बा.-भाटापारा, सतीश अग्रवाल सदस्य छ.ग.भ.स.नि.म.एवं क.मण्डल, सुशील शर्मा अध्यक्ष कृषि उपज मंड़ी भाटापारा, जनकराम वर्मा वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बलौदाबाजार, सुनीता गुप्ता अध्यक्ष न.पा.परिषद भाटापारा, सुनील माहेश्वरी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाटापारा, हितेन्द्र ठाकुर वरिष्ठ जन.प्रतिनिधि ब.बा.-भाटापारा, सुमित्रा परमेश्वर वर्मा अध्यक्ष ज.प. भाटापारा, रमेश यदु वरिष्ठ जनप्रतिनिधि भाटापारा व विनोद अग्रवाल वरिष्ठ जन.प्रतिनिधि के विशिष्ट आतिथ्य मे संपन्न होगा।
22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण कल 13 अक्टूबर को होगा: स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम होंगे मुख्य आतिथी
