रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने की बात कही है। सीएम ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने उन्हें कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी का एटीएम कहा है। कोयले पर प्रति टन 25 रुपये लेने का आरोप लगाया है। वे इसे प्रमाणित करें, नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। कुछ भी अनाप-शनाप आरोप लगा देंगे क्या? ऐसा नहीं किया तो मैं उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। उनके खिलाफ मानहानि का केस करूंगा। कार्रवाई के लिए तैयार रहे।
रायपुर में भूपेश बघेल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह आपत्तिजनक बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और सोनिया गांधी का एटीएम कहा है। कोयले में प्रति टन 25 रुपये लेने का आरोप लगाया है। वे इसे प्रमाणित करें, नहीं तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगें। सीएम भूपेश ने कहा कि रमन सिंह अधिकारियों को डरा रहे हैं। इसका मतलब है कि वे खुद डरे हुए हैं। उनको जमीनी हकीकत पता है। वे फेयर तरीके से चुनाव लड़ेंगे तो आज जो हालत है वह भी नहीं रहेगी। इस कारण से अपनी खींज पूर्व सीएम रमन सिंह अधिकारियों पर उतार रहे हैं। 15 साल तक वही अधिकारी अच्छे थे। अब सरकार में नहीं हैं तो अधिकारी खराब हो गए। अफसर अपना काम कर रहे हैं। संविधान के प्रति उनका अपना उत्तरदायित्व है। धमकाना-चमकाना बंद करें।
