दशहरा कल, रावण भाटा मैदान में होगा रावण दहन

भाटापारा। बुधवार को दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। रावण भाटा मैदान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी रावण दहन का कार्यक्रम संपन्न होगा। इसके पूर्व दोपहर 2:00 बजे के आसपास श्री आदर्श रामलीला नाटक मंडली भाटापारा के द्वारा पुराना गंज सभा स्थल से भगवान राम एवं रावण की गाड़ियां निकलेंगी जो पूर्व निर्धारित सड़क मार्ग से होते हुए रावण भाटा मैदान पहुंचेगी। जहां पर रामलीला मंडली के द्वारा रावण वध की लीला का मंचन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नगर पालिका परिषद के द्वारा दशहरा उत्सव मनाने की तैयारियां अंतिम चरणों पर पहुंच चुकी है इस बार रावण की ऊंचाई पूर्व वर्षों की तुलना में कम कर दिए जाने की खबरें सामने आई है पता चला है कि 30 से 35 फीट का ही रावण बनाया जा रहा है। रावण बनाए जाने का काम भी लगातार चल रहा है रावण बनाने वाले व्यक्ति ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12:00 बजे तक पूरा कार्य कंप्लीट कर लिया जाएगा। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील गुप्ता एवं उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि दशहरा उत्सव की तैयारियां अंतिम चरण पर है कोशिश है कि अच्छी व्यवस्था हो । उन्होंने आगे बताया कि प्रमुख लोगों के लिए बैठने की भी व्यवस्था की जा रही है आम लोगों से उन्होंने अनुरोध किया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सहयोग प्रदान करें ।बता दें कि बीते वर्ष अव्यवस्था का आलम बना था उससे लोगों में काफी नाराजगी थी ट्रैफिक व्यवस्था की ओर भी ध्यान दिए जाने की बेहद ज्यादा जरूरत है।