राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पाटन नगर पंचायत में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

पाटन। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती आज पाटन नगर पंचायत में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत पाटन के पार्षदों, कांग्रेसजनों के अलावा आमजन उपस्थित थे। उनमें तरूण बिजौर विधायक प्रतिनिधि, बलदाऊ भाले, आभाष दुबे, लीलेश वर्मा, कैलाश देवांगन, लोकेश नायक, सुनील सोनी, श्रीकांत देवांगन, संतोष मालवीय, भूपेश कश्यप विक्की, आदित्य तिवारी, विजय यादव, मोहन देवांगन, एनपी ठाकुर सहित समस्त अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।