पाटन नगर पंचायत राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित, अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने नगरवासियों को दिया श्रेय

पाटन/ भारत सरकार द्वारा आयोजित आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत इंडियन स्वच्छता लीग 17 सितम्बर 2022 से प्रारंभ हुआ था, जिसमें देश भर के 1850 शहर ने भाग लिया और जिसमें पाटन नगर पंचायत ने अपना स्थान बनाया है। नईदिल्ली में आयोजित  भव्य समारोह में आजादी @ 75 सर्वेक्षण लक्ष्य गारबेज फ्री सिटी के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण आवार्ड में नगर पंचायत पाटन को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कार प्रदान किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय, नोडल अधिकारी थानेश्वर वर्मा ने यह पुरस्कार हासिल किया। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने कहा है कि सम्मान का श्रेय सभी जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों को जाता है। उन्होंने बताया कि पाटन नगर पंचायत को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना बहुत बड़ी उपलब्धि है। उन्होने नगर को  हमेशा स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखने के लिए गणमान्य नागरिकों से निरंतर योगदान निभाने का आग्रह किया है।
ज्ञातव्य है कि पाटन नगर पंचायत के द्वारा एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया था जिसमें नगर के जनप्रतिनिधि, नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारियों, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसेडर आदि लोगाें ने हिस्सा लिया था और नगर की साफ-सफ़ाई में योगदान निभाया था।

आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा भारत के सबसे बड़े सर्वे स्वच्छ सर्वेक्षण जिसमें 4000 से अधिक शहरों ने हिस्सा लिया l जिसमें हमारा पाटन नगर पूरे देश में द्वितीय स्थान तथा ईस्ट जोन में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। पाटन नगर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में भारत के 1 लाख से कम आबादी वाले शहर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गौरतलब हैं कि पिछले दो साल से पाटन नगर पंचायत लगातार दिल्ली में पुरस्कृत हो रहा हैं। यह निरंतर तीसरा वर्ष है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वच्छ पाटन सुंदर पाटन का सपना साकार हुआ है। इसके लिए श्री कश्यप ने  आशीष वर्मा (ओएसडी) का भी आभार जताया है।