महाराजा अग्रसेन जी की जयंती 26 सितंबर को, तैयारियां अंतिम चरणों पर

0 अग्रसेन भवन में युवा मंडल के द्वारा 24  को  सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

भाटापारा। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती को लेकर अग्रवाल सभा भाटापारा के द्वारा तैयारियां जोर शोर से की जा रही है आगामी 26 नवंबर को नवरात्रि के प्रथम दिवस महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पूरे धूमधाम के साथ मनाई जाएगी इसके लिए बीते कुछ दिनों से अग्रवाल महिला मंडल एवं बालिका मंडल तथा अग्रवाल युवा मंडल के द्वारा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है इसी कड़ी में 24 सितंबर को अग्रसेन भवन में युवा मंडल के तत्वाधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है युवा मंडल की ओर से समस्त अग्रवाल समाज के लोगों से अनुरोध किया गया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठावे।
26 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन भी

अग्रवाल सभा भाटापारा के अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पूरे उत्साह उमंग के साथ समाज के लोगों के द्वारा पूरी भव्यता के साथ मनाई जाएगी इसी दिन अग्रसेन भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया है यह शिविर अग्रवाल सभा भाटापारा एवं रेड क्रॉस के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है जो सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ होगा अग्रवाल ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। रक्तदान शिविर कार्यक्रम में एवं अग्रसेन जयंती समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर रजत बंसल विशेष रूप से शामिल होंगे।