भाटापारा। महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाने के लिए अग्रवाल युवा मंडल के द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थी। जिसके तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन अग्रवाल युवा मंडल के द्वारा किया जा रहा है। अग्रवाल युवा मंडल के अध्यक्ष कवीश अग्रवाल एवं सचिव आदर्श अग्रवाल में जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी अग्रसेन जयंती के उपलक्ष में अग्रवाल युवा मंडल भाटापारा के द्वारा सामाजिक स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें कुर्सी दौड़, स्नेक एंड लैडर, जलेबी दौड़, ड्राइंग, मटका फोड़, 1 मिनट क्विज, कपल गेम, क्रिकेट, फैंसी ड्रेस, भाषण प्रतियोगिता, फैशन शो एवं डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सभी प्रतियोगिताएं श्री अग्रसेन भवन में संपन्न होंगी। कविस अग्रवाल एवं आदर्श अग्रवाल ने अग्रवाल समाज के सभी युवा साथियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक खेल प्रतियोगिता में भाग ले।
भाटापारा में महाराजा अग्रसेन जयंती पर आयोजित की जाएंगी विभिन्न खेल प्रतियोगितायें
