महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाने अग्रवाल महिला एवं बालिका मंडल की तैयारियां जोरों पर 

भाटापारा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाराजा अग्रसेन जी की जयंती मनाने हेतु अग्रवाल सभा की विभिन्न तैयारियां तो चल ही रही है साथ ही अग्रवाल महिला एवं बालिका मंडल तैयारियों में पूरी जोर से से लगी हुई है। इस हेतु परंपरा के अनुसार महिला एवं बालिका मंडल के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन श्री अग्रसेन भवन लिंक रोड में प्रतिदिन किया जा रहा है। जिसमेें अग्रवाल समाज की महिलाएं एवं बालिकाएं बड़ी संख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती मोहिनी अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल महिला एवं बालिका मंडल द्वारा महिलाओ एवं बालिकाओ के मनोरंजन के लिए भिन्न भिन्न तरह के गेम्स , क्रिएटिविटी ,अदर एक्टिविटी एवं आनंद मेला जैसे प्रोग्राम भाटापारा रिंग रोड में स्थित श्री अग्रसेन भवन में रखे गए हैं। इसमें हाउजी बम बार्डर पेपर से कैरी बैग बनाओ , मोबाइल के दीवाने, रंगोली, व्यंजन , म्यूजिकल रिंग ठाकुर जी का सिहासन बनाओ, डुएट डांस, सोलो डांस एवं म्यूजिकल हाउजी आनंद मेला आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन इस अवसर पर किया जा रहा है जो प्रतिदिन अग्रसेन भवन में चल रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओ एवं बालिकाओ को समाज मे आगे बढ़ाने एवं अपनी कला का प्रदर्शन करना है। समाज के पदाधिकारियों से जानकारी प्राप्त हुई है की सभी कार्यक्रम के विजेताओं को पुरुष्कार एवं प्रमाण पत्र श्री अग्रसेन जयंती 26 सितंबर के दिन दिया जाएगा, पढ़ाई एवं खेल खुद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चो को भी इस दिन पुरष्कृत किया जाता है ।यह कार्यक्रम अग्रवाल महिला एवं बालिका मंडल की अध्यक्ष श्री मति मोहिनी अग्रवाल , उपाध्यक्ष श्री मति मधु अग्रवाल , श्री मति वंदना अग्रवाल, सचिव श्री मति पूजा अग्रवाल , एवं अग्रवाल सभा भाटापारा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।