मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा – मैं कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में नहीं,  अटकलों पर लगाया विराम 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल होने के अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ करते हुए कहा कि मैं इस दौड़ में शामिल नहीं हूं। उन्होने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए राहुल गांधी ही सर्वमान्य नेता हैं। उनसे बेहतर कोई नहीं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के शिक्षा पर किए कामकाज पर सवाल भी उठाया। आज नई दिल्ली में हिंदुस्तान टाइम्स के एजुकेशन समिट में वर्चुअल रूप से शामिल होकर मुख्यमंत्री ने शिक्षा से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर अपनी बातें रखीं।