अरुण साव के नेतृत्व में प्रदेश में फिर वापस आएगी भाजपा:-रोहित साहू

भाटापारा। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की फिर वापसी होगी।बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरूण साव को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होते ही सत्ता सुख भोग रहे लोग पचा नही पा रहे हैं। उक्त बातें सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित साहू ने अरुण साव को बधाई देते हुए अपनी प्रतिक्रिया में कही।
ग्राम टेहका के पूर्व सरपंच रोहित साहू ने विश्वास के साथ दावा करते हुए कहा कि नवनियुक्त ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव की सक्रियता का लाभ निश्चित रूप से पार्टी को मिलेगा व प्रदेश में आगामी 2023 के विधानसभा चुनाव परिणाम में भाजपा की वापसी होगी। सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष रोहित साहू ने अरुण साव की नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बड़ा बदलाव है जो अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार स्थापित करने में कारगार सिध्द होगा।