भाटापारा। भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन पूरे हर्षोल्लास के अनुसार के साथ मनाया गया भाई-बहन के प्रेम और भरोसा भद्रा पर भारी पड़ गया गुरुवार को रक्षाबंधन पर बहनों ने इंतजार किए बिना ही भाइयों के माथे पर तिलक कर कलाई पर प्यार की डोर बांधी और आरती उतारी वही भाइयों ने बहनों को उपहार के साथ रक्षा का संकल्प लिया रक्षाबंधन पर इस वर्ष शुभ मुहूर्त को लेकर सोशल मीडिया से लेकर हर तरफ कई तरह की चर्चा रही पहले 12 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने का समाचार मिलता रहा किंतु जैसे-जैसे रक्षाबंधन का त्यौहार नजदीक आता क्या वैसे वैसे 11 अगस्त को ही रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। भाई-बहन के प्रेम में भद्रा के साए को दरकिनार करते हुए अधिकांश बहनों ने उत्साह के साथ पूरे दिन भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधने का कार्य किया सुबह से ही बने सज संवर कर हाथों में मेहंदी लगा कर तैयार हो गई थी वहीं दूसरी तरफ शहर के सभी मिठाई की दुकानों में भारी भीड़ दिखाई दी और जमकर मिठाई की बिक्री हुई रक्षाबंधन के दिन बाजार में लगभग सन्नाटा पसरा रहा और दोपहर बाद लगभग दुकानें बंद हो चुकी थी केवल दैनिक दिनचर्या की जरूरत वाली दुकानें ही खुली हुई थी रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर भाइयों की लंबी उम्र की यहां कामना की वहीं भाइयों ने भी इस अवसर पर अपनी बहनों को उनकी रक्षा का वचन दिया साथ ही उपहार देकर बहनों के प्रति अपने प्रेम को प्रकट किया कपड़े पहने घड़ी मोबाइल से लेकर कई तरह के ऊपर भाइयों ने अपनी बहनों को भेट में दीया।
पहले भगवान को अर्पित की राखी
रक्षाबंधन के दिन पहले बहनों ने भगवान की पूजा अर्चना करने के बाद उन्हें राखी अर्पित की बहनों ने भगवान को सर्वप्रथम अपना भाई मान कर उनसे स्वयं एवं परिजनों सहित देश की रक्षा करने की प्रार्थना की इसके बाद दोनों में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी वहीं कुछ बहनों ने भद्रा काल के जाने का इंतजार किया और भद्रा समाप्त होने के बाद अपने भाइयों की कलाइयों पर राखी बांधी इस प्रकार राखी का त्यौहार पूरे उत्साह उमंग के साथ मनाया गया।
