किसानों को मंडी में धान का अच्छा मूल्य मिल रहा है-सुशील शर्मा

भाटापारा। कृषि ऊपज मंडी में नवनियुक्त मंडी अध्य्क्श सुशील शर्मा के कार्यकाल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कृषि मंत्री रविंद्र चोबे ,खनिज विकाश निगम अध्य्क्श गिरीश देवाँगन की मँशा के अनुरूप निरंतर किसान हित में कार्य किया जा रहा है जिसमें नई कृषि ऊपज मंडी का निर्माण हेतु ज़िलाधीश रजत बंसल ने ग्राम देवरी में लगभग २०एकड़ शासकीय ज़मीन को मंडी को बनाने के लिये अपनी स्वीकृती प्रदान की है। उक्त ज़मीन का नक़्शा और खसरा मंडी को उपलब्ध भी हो चुका है। अग्रिम कार्यवाही जारी है। धान की क़ीमतों में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है आज महामाया धान २३६१ रुपये प्रति किवंतल,सरना धान १९३५ रुपये प्रति किवंतल में विक्रय हो रहा है किसान खुश और प्रफ़ुल्लित दिखाई दे रहे है,क्षेत्र में धान की बड़ती क़ीमत चर्चा का विषय बन चुका है,सभी लघु किसान मंडी अध्य्क्श सुशील शर्मा के कार्यशेली की तारीफ़ करते थक नही रहे है,मंडी में सफ़ाई व्यवस्था भी ज़ोरों से चल रही है।
आज मंडी अध्य्क्श सुशील शर्मा ने बताया की सभी व्यापारी,अभिकर्ता,रेज़ा,हमाल,तोवलैया और कर्मचारी भाइयों सहित मंडी के उपाध्यक्ष,सदस्यों के सहयोग से मेरा सदेव यहीं प्रायस रहेगा की कृषि मंडी निरंतर विकाश के नये कीर्तिमान इस्थापित करते रहे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,कृषि मंत्री रविंद्र चोबे सहित गिरीश देवाँगन के मार्गदर्शन में मेरे क्षेत्र का चाहमुखी विकाश होता रहे मैं सतत सक्रिय होकर किसानो के हितों के लिये आगे रहुंगा क्यूँकि मैं स्वयं एक किसान हूँ।