भाटापारा। ईडी के द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को लगातार परेशान किया जा रहा है। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ईडी का दुरुपयोग कर रही है और कांग्रेसी नेताओं को परेशान कर रही है। इसके विरोध में महिला कांग्रेस के द्वारा भाटापारा में मोदी सरकार के विरोध में पुतला दहन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष गौरी भृगु, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमिला साहू, सरस्वती साहू, सतरूपा वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास, हेमिन मुंगेसिया, कुमारी साहू, कुमारी जांगड़े, निर्मला कोसले आदि बड़ी संख्या में मौजूद थे।
ईडी के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया मोदी सरकार का पुतला दहन
