हायर सेकंडरी स्कूल करही बाजार में फलदार, छायादार और औषधीय पौधे का रोपण

भाटापारा। सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर शाखा करही बाजार द्वारा दिन शनिवार को दीप्ती बाई एवं विलक्षण बाई के मार्गदर्शन में हायर सेकंडरी स्कूल करही बाजार में 20 फलदार, छायादार एवम औषधीय पौधे का रोपण शाला परिसर में किया गया इस अवसर पर ईश्वर देवदास (प्राचार्य) , हीरा राम पटेल (सरपंच) ,शनि राम मरावी,(संकूल समन्यवक) ,मोती लाल साहू(प्रधान पाठक), टाकेश वर सेन (जन भागीदारी समिति सदस्य) ,,मूलशंकर पटेल,हरि शंकर पटेल,दानी पटेल ,योगेंद्र पटेल रानू पटेल आदि का सराहनीय योग दान रहा।