भाटापारा। भाटापारा बिलासपुर सड़क मार्ग पर नगर से 6 किमी दूर सेमरियाघाट स्थित शिवनाथ नदी में शुक्रवार की दोपहर छलांग लगाये स्कूली छात्र का शव घटना के लगभग 28 घंटे बाद कुम्हरखान और मनकू दीप से लगे गांव देवाकर के पास मिल गया है। ग्रामीण पुलिस शव को अपने सुपुर्द लेकर आगे की कार्यवाही कर रही है। मृतक की पहचान कुशल साव के रूप में की गई है जो कल उफनती नदी में छलांग लगा दिया था।
विदित हो कि स्थानीय अंग्रेजी माध्यम की स्कूल में कक्षा 12 वी का छात्र कुशल साव ने शुक्रवार को घोषित सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में अपने आप को फेल हो जाने पर आत्मग्लानि वश घर से अपनी प्लेजर वाहन से सेमरिया घाट पहुँचकर शिवनाथ नदी में छलांग लगा दी थी।घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद ग्रामीण पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और एन डीआरएफ जवानों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन देर शाम तक कुछ पता नही चलने पर शनिवार को अन्य रेस्क्यू टीम को बुलवाकर सर्चिंग कराई जहाँ शाम के वक्त स्कूली छात्र का शव कुम्हारखन और मनकू दीप से सटे गॉव दिवाकर के पास एक मछुवारे को दिखा और उसकी सूचना उसने वहां सर्च कर टीम को और पुलिस को दी।पुलिस ने फौरन ही वहाँ पहुँचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया तत्पश्चात उसकी शिनाख्ती और पंचनामा के बाद ग्रामीण पुलिस ने शव को पी एम के लिए भाटापारा रवाना कर आगे की जांच कार्यवाही कर रही है।
