

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम स्वप्न दृष्टा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती मंगलवार को पाटन के अटारी चौक में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर डॉ.खूबचंद बघेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
जयंती कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं द्वारा डॉ.खूबचंद बघेल की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ.खूबचंद बघेल ने ही पहली बार छत्तीसगढ़ का सपना देखा था। उनके प्रयासों की बदौलत आज छतीसगढ़ का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी होने लगा है। सामाजिक उत्थान सौर समाज में व्याप्त कुरुतियों को हटाने में उनका अहम योगदान रहा है।
जयंती कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र कश्यप (अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन),बलदाऊ भाले (उपाध्यक्ष नगर पंचायत पाटन), पार्षदगण मोहन देवांगन,जय छेदईया,अशोक ठाकुर,आभाष दुबे,मनीष देवांगन,लिलेश वर्मा, पुरुषोत्तम कश्यप(सेक्टर प्रभारी),कमलेश मिश्रा, भास्कर सावर्णी ,बिसौहा देवांगन,लोकेश नायक,सुनील सोनी,श्रीकांत देवांगन,नीरज सोनी(अध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन),बीरेंद्र वर्मा,मनोज वर्मा,युवराज साहू,कृष्ण कुमार देवांगन, राज तिवारी सहित आम जन उपस्थित रहे।
