
बीजापुर। जिले में हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नदी पार नहीं कर पाई एक महिला की नदी किनारे ही सुरक्षित डिलीवरी कराई गई। मिली जानकारी के मुताबिक गंगालूर के झारगोया इलाके में एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया जा रहा था। इस दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण महिला नदी पार नहीं कर पाई। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद नगर सेना की टीम ने प्रसव पीड़ा ज्यादा होने पर अस्पताल से पहले ही नदी किनारे महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई। बाद में महिला और नवजात को मोटरबोट के जरिये नदी पार कराकर ग्राम रेड्डी के उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल दोनों स्वस्थ्य हैं।

