कैबिनेट मंत्री सिंहदेव ने पंचायत विभाग से दिया इस्तीफा, अन्य विभाग के मंत्री बने रहेंगे 

 

रायपुर।  स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव ने पंचायत विभाग के मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। बाकी विभाग के मंत्री बने रहेंगे। बताया जाता है कि टी एस सिंहदेव ने अपना इस्तीफा पंचायत विभाग से दिया है। और सीधे सीएम को इस्तीफा भेजा है। सूत्रों के मुताबिक सिंह देव इस बात से नाराज थे उनके आदेश का पालन विभाग में नहीं हो रहा है। सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा सौंप दिया है। अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे। स्वास्थ्य मंत्री के पास अब लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीससूत्रीय, वाणिज्यिक कर (जीएसटी) का प्रभार हैं।