कोरोना: भिलाई से सर्वाधिक 28 दुर्ग से 10, रिसाली, धमधा, पाटन, निकुम सहित जिले से मिले 77 नए संक्रमित मरीज

 

दुर्ग। दुर्ग जिले में शाम 5:00 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट में आज भी 77 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। सर्वाधिक संख्या में 28 मरीज भिलाई ब्लॉक से मिले हैं । जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।
जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी मेश्राम ने बताया कि जिले के विभिन्न जांच केंद्रों से आज भी सैंपल एकत्रित किए गए थे जिसमें से 77 की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है सर्वाधिक 28 मरीज भिलाई क्षेत्र से मिले हैं। दुर्ग ब्लॉक से 10, रिसाली ब्लॉक से 10, धमधा ब्लॉक से 10, पाटन ब्लॉक से 8, निकुम ब्लॉक से 9 एवं चरोदा ब्लॉक से दो संक्रमित मरीज मिले हैं। संक्रमित मरीजों में फूट को से एक डॉक्टर तकिया पारा दुर्ग से एक ही परिवार के दो सदस्य, रिसाली सेक्टर से एक ही परिवार के 2 सदस्य, ग्राम खोकरा पाटन से एक ही परिवार के 2 सदस्य शामिल है।