
नईदिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। श्रीमती गांधी ने हिमाचल प्रदेश के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और गुजरात के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। श्रीमती गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा को ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं, गुजरात के लिए अशोक गहलोत के साथ छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव और मिलिंद देवड़ा को जिम्मेदारी दी है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हिमाचल प्रदेश चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त, गहलोत को गुजरात की जिम्मेदारी
