जशपुर। जिले में अज्ञात लोगों ने एक दंपत्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक जिले के कांसाबेल दोकडा चौकी क्षेत्र के ग्राम नवाटोली में बीती रात एक घर में तीन अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर संदीप पन्ना नामक युवक और उसकी पत्नी को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही इस दंपत्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
इस बीच, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश में बढ़ते अपराध पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जशपुर जिले की इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से मांग की है कि वे तत्काल समीक्षा बैठक कर ठोस निर्णय लें।
