जगदलपुर। बस्तर संभाग में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जिलों में नदी-नाले उफान पर हैं। वहीं, जिला मुख्यालयों से कई गांवों का सड़क संपर्क टूट गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर जिले में भारी बारिश के चलते छोटे-बड़े सभी नदी-नाले पूरे शबाब पर है। भोपालपट्नम के ग्राम मेटूपल्ली-पमगाल में स्थित नाले में पीडीएस के चावल से भरा एक ट्रक बह गया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम, तहसीलदार तथा खाद्य विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इसके दो दिन पहले सीआरपीएफ के एक जवान की भी नाले में बहने से मौत हो गई थी। जिले के सैकड़ों गावों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।
