दुर्ग। भिलाई के वैशालीनगर के पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी का आज निधन हो गया है. उन्होंने श्रीशंकराचार्य अस्पताल में अंतिम सांस ली. थोड़ी देर पहले ही निरंकारी का निधन हुआ है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्री निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है.
कांग्रेसी नेता श्रीशंकराचार्य अस्पताल पहुंच रहे हैं. भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक साडा के चेयरमैन और ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष भी रहे. 2009 में हुए उपचुनाव में वैशालीनगर विधानसभा से चुनाव लड़े और भाजपा के जागेश्वर साहू को हराकर विधायक बने थे.
*मुख्यमंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवारजनों इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भजन सिंह निरंकारी ने गरीबों के हितों के लिए संघर्ष किया. उन्होंने साडा के चेयरमेन और ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष रहते हुए प्रदेश के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किया.
