जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष जवाहर वर्मा ने सेवा सहकारी समिति बोरिद का किया आकस्मिक निरीक्षण, किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और उचित समाधान का दिया आश्वासन 

पाटन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष जवाहर वर्मा आज सेवा सहकारी समिति बोरिद का आकस्मिक निरीक्षण पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने किसानों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को जाना और उचित समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर कांग्रेस नेता, जिला पंचायत प्रतिनिधि एवं कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर कमलेश नेताम उपस्थित थे।

अध्यक्ष श्री वर्मा ने बोरिद सोसायटी के किसानों की समस्याओं की जानकारी मिलते ही तत्काल उनसे रूबरू होकर उन्हें आश्वास्त किया कि किसी भी प्रकार के समस्या होने पर खाद, बीज, खेती किसानी या बैंक से जुड़ी हुई कोई भी समस्या पर आप सीधा मुझसे संपर्क कर सकते है।  हमारी छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार किसानों, मजदूरों, गरीबों के हित में कार्य करने वाली सरकार है। मुख्यमंत्री के द्वारा हमको विशेष रूप से निर्देशित किया गया है कि क्षेत्र के किसानों को किसी भी प्रकार से खेती कार्य करने में तकलीफ न हो इस बात पर विशेष रूप से ध्यान दे।

किसानों की समस्या से रूबरू होने के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री जवाहर वर्मा को अपने बीच पाकर हर्षित हुए क्षेत्र के किसान धनेश साहू ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों के रवैये और किसानों की परेशानी दूरभाष के माध्यम से जिला पंचायत प्रतिनिधि कमलेश नेताम तक पहुँचाई। उन्होंने तत्काल जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष श्री वर्मा को तत्काल इस बात की सूचना दी। तत्पश्चात श्री वर्मा ने सोसायटी का निरीक्षण किया व अधिकारियों क निर्देशित किया कि किसानों को किसी भी प्रकार से समस्या न हो इस बात का ध्यान रख कर कार्य करें। गलत कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा, उन पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

इस दौरान बरबसपुर, बोरीद एवं दरबार मोखली के किसान संतोष पवार, धनेश साहू, वीर सिंह ठाकुर, गणेश राम साहू, उमेश वर्मा, साधु राम साहू, ईश्वर साहू, किशोर वर्मा, लोकेश साहू, रोशन, साहिल सिंह, धनी राम, ओम प्रकाश, लखन, मनहरण, चेतन के अलावा स्थानीय कृषक गण उपस्थित थे।