नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप की पत्नी मीना कश्यप का निधन, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप की धर्मपत्नी मीना कश्यप का आज सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 52 वर्ष की थी। श्रीमती कश्यप अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज अपरान्ह 11:00 बजे गृह ग्राम अखरा में किया जायेगा। वे भूपेश कश्यप और अमन कश्यप की माँ थीं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीमती मीना कश्यप के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि ईश्वर मृतात्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।