
0 अंतागढ़ के मेडिकल ऑफिसर ने नक्सली को कराया भर्ती,जिला प्रशासन ने निजी चिकित्सालय को किया सील..
0 पुलिस पूछताछ में जुटी , हॉस्पिटल के संचालक को पुलिस ने लिया अभिरक्षा में

बेमेतरा। जिला मुख्यालय के एक निजी चिकित्सालय में 5 लाख के इनामी नक्सली जिसे बस्तर क्षेत्र का एरिया कमांडर बताया जा रहा है, उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पुलिस ने की है, हालांकि इसकी खबर पुलिस को रायपुर एसआईटी के द्वारा दी गई, तब कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक बेमेतरा ने उक्त निजी हॉस्पिटल एके मल्टी स्पेशलिटी पर दबिश देकर नक्सली और उसके सहयोगी को धर दबोचा ! जिला मुख्यालय में नक्सली कमांडर के पकड़े जाने की खबर आग की तरह फैल गई और लोगों में हड़कंप मच गया !अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा उक्त नक्सली से पूछताछ की जा रही है ,जिसकी विस्तृत ब्यौरा पुलिस के द्वारा शनिवार को देने की बात कही गई है , किंतु अब तक मिली जानकारी के अनुसार उक्त नक्सली ₹500000 का इनामी नक्सली है जिसे पुलिस तलाश कर रही थी तथा पुलिस सूत्रों के बताए अनुसार सातवा एनकाउंटर, उक्त नक्सली को पकड़ने के लिए पुलिस के द्वारा किया जा चुका है परंतु अब तक वह बचते रहा ! जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को मिली एक तरफ से प्रशासनिक हड़कंप के हालात देखने को मिला तथा कलेक्टर बेमेतरा के निर्देश पर उक्त निजी नर्सिंग होम को पूरी तरह सील कर दिया गया है इसके साथ ही साथ नर्सिंग होम में उपचार ले रहे 4 मरीजों को जिला चिकित्सालय में शिफ्ट किया गया ताकि उन्हें उपचार में दिक्कत ना हो..!
कलेक्टर व एसपी संयुक्त रूप से नक्सली से कर रहे हैं पूछताछ
गुरुवार शाम को 4:00 बजे के आसपास प्रशासन व पुलिस को इस बात की खबर लगी कि जिला मुख्यालय बेमेतरा के एक निजी चिकित्सालय में नक्सली उपचार ले रहा है, प्रशासन की टीम अस्पताल पहुंची अस्पताल के कागजात खंगाले गए जिसमें इस बात की पुष्टि हुई कि अंतागढ़ के सामुदायिक भवन में एक मेडिकल ऑफिसर डॉ राकेश बट्टे के द्वारा उक्त नक्सली को स्वयं लेकर बेमेतरा आया और उससे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया प्रारंभिक जानकारी में अब तक जो बातें सामने आई है उस लिहाज से पुलिस नक्सली के सहयोगी के रुप में कितने लोगों की गिरफ्तारी कर पाती है यह कुछ दिनों बाद ही पता चल पाएगा ! बताया जाता है कि एके मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मैं इलाज करा रहे नक्सली का नाम डोमार सिंह और पता जिला मुख्यालय के समीप ग्राम सलधा दर्ज कराया गया है पुलिस इसकी भी जांच कर रही है ! बाहर हाल प्रशासन के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा दुर्गेश वर्मा एवं एसडीओपी ए के बर्मन के नेतृत्व में ,एके मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल को पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है….
उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक तौर पर प्रशासन अपने नजरिए एवं सुरक्षा के लिहाज से आवश्यक कदम उठाते हुए निजी चिकित्सालय को सील किया गया है वही पकड़े गए नक्सली और उनके सहयोगी 10 वर्षीय बालक को फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है तथा जल्द ही और भी कई चौंकाने वाले खुलासे की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है बहरहाल पुलिस के लिए जांच का विषय अवश्य ही हो सकता है कि आखिर अंतागढ़ से नक्सली उक्त निजी चिकित्सालय में कैसे पहुंचा क्या इससे पहले और भी कोई नक्सली का उपचार उक्त निजी चिकित्सालय में किया जा चुका है तथा इस सब की जानकारी के लिए पुलिस ने निजी चिकित्सालय के संचालक को भी अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने में लगी हुई है
