तालाब में नहाने गई दो बालिकाओं की डूबने से मौत

मनेंद्रगढ़ । शहर से लगे ग्राम पंचायत चनवारीडाड में तालाब में नहाने गई दो बालिकाओं की डूबने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
रोशनी आत्मज महेंद्र सिंह उम्र 7 वर्ष निवासी जिला अनूपपुर एवं दुर्गा आत्मज उदय सिंह उम्र 7 वर्ष निवासी जिला डिंडोरी जो ग्राम के
वार्ड नंबर 9 में रहती थी, मंगलवार की दोपहर दोनों बालिकाएं स्नान करने के लिए तालाब गई थी, जो नहाते नहाते अचानक गहरे पानी में चली गई। जब तक उन्हें बचाया जा सकता तब तक दोनों बालिकाएं तालाब में डूब गई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।