पाटन। बालको वेदांता के द्वारा जारी पोटलाइन-02 में अब तक की उच्चतम दक्षता 94.68% की अद्वितीय उपलब्धि हासिल कर एक छोटे से गांव अखरा के विवेक कश्यप ने नया आयाम स्थापित किया है। श्री कश्यप ने कठिन परिश्रम से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश-प्रदेश में एक मिसाल कायम की है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सीईओ अवार्ड से सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि विवेक कश्यप अखरा (पाटन) के निवासी हैं। उनके पिता महेन्द्र कश्यप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व शाखा प्रबंधक रहे हैं। वे वर्तमान नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप के भतीजे हैं।
उनकी उपलब्धि पर घर-परिवार के साथ- साथ पूरे पाटन क्षेत्र के लोग अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहे हैं। परिवारजनों एवं क्षेत्रवासियों ने विवेक की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।