भाटापारा। जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के विशेष निर्देश पर यातायात पुलिस शाखा भाटापारा के द्वारा यातायात व्यवस्था सुधारने अभियान चालू कर दिया गया है इसके साथ ही वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है यातायात थाना प्रभारी नरेश कांगे के नेतृत्व में दिन भर विभिन्न स्थानों पर पॉइंट लगाकर आने में यातायात के तहत यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने अभियान चलाया गया साथ ही वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही भी की गई इस दौरान कुल 15 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 53 सौ रुपए की वसूली बतौर जुर्माना की गई । इस मामले में जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी नरेश कांगे ने बताया कि नगर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है सबसे पहले उन स्थानों पर फोकस किया जा रहा है जहां सबसे ज्यादा समस्या है इसमें उन्होंने नगर के नागरिकों व्यापारियों आदि सभी लोगों से सहयोग की अपील की है। आगे जानकारी देते हुए कांगे ने बताया कि बिना सीट बेल्ट वाहन चलाना बिना हेलमेट के वाहन चलाना मोटरसाइकिल पर तीन सवारी चलना नो पार्किंग में वाहन खड़ी करना तथा बिना नंबर पर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। बिना सिर्फ लगाए वाहन चलाते हुए दो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और ₹1000 उनसे वसूल किया गया बिना हेलमेट पहने वाहन चलाते हुए दो वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे भी ₹1000 समन शुल्क के रूप में वसूल किया गया इसी तरह तीन सवारी मोटरसाइकिल में चलने वाले तेज गति से वाहन चलाते हुए 5 लोगों को पकड़ा गया जिन से 15 सो रुपए वसूल किया गया बिना नंबर के वाहन चलाते हुए 4 लोगों से 12 सो रुपए समन शुल्क के वसूल किए गए जबकि नो पार्किंग में वाहन खड़ी पाए जाने पर 2 लोगों से ₹600 वसूल किया गया। नव पदस्थ यातायात थाना के निरीक्षक नरेश कांगे ने बताया कि नगर में व्यवस्था बनाने के साथ ही कार्यवाही की जाती रहेगी इस अभियान में सहायक उपनिरीक्षक कन्हैया सिदार हेड कांस्टेबल धनेश्वर दुबे महेंद्र पोर्ते दिलीप पांडे एवं रमेश वर्मा शामिल रहे।
