गोलबाजार के किराएदार व्यापारियों को मालिकाना हक देने की तैयारी

व्यापारियों की सहमति से ही बनाएंगे गोलबाजार को स्मार्ट बाजार: महापौर
रायपुर। महापौर एजाज ढेबर ने गुरुवार से नगर निगम मुख्यालय में राजधानी के गोलबाजार के व्यापारियों की बैठक लेने का क्रम प्रारंभ कर दिया। पृथक-पृथक 50 -50 व्यापारियों के समूह की लगभग डेढ सौ व्यापारियों की आज बैठक हुई एवं उन्हें राज्य शासन एवं नगर पालिक निगम रायपुर की लोककल्याणकारी मंशा के अनुरूप गोलबाजार को राजधानी का स्मार्ट बाजार बनाने एवं वहां के कई सालो से किराएदार के रूप में चले आ रहे व्यापारियों को मालिकाना हक देने की योजना से अवगत कराया एवं स्पष्ट कहा कि नगर निगम रायपुर का उद्देश्य गोलबाजार के किसी भी व्यापारी को परेशान करने का कदापि नहीं है, बल्कि गोलबाजार को स्मार्ट बाजार बनाकर नगर निगम प्रषासन उसका पूरा वैभव वापस लाना चाहता है एवं साथ ही पहली बार राज्य शासन एवं नगर निगम की सकारात्मक लोककल्याणकारी सोच के अनुरूप गोलबाजार के किरायेदार व्यापारियों को मालिकाना हक देना चाहता है।
महापौर ढेबर ने कहा कि गोलबाजार के किसी भी व्यापारी को नगर निगम रायपुर की योजना के बारे में किसी भी प्रकार की शंका मन में नहीं रखनी चाहिए। अपनी बात व्यापारियों को रखनी चाहिए। बाजार को स्मार्ट बाजार बनाने एवं व्यापारियों को मालिकाना हक देने की यह योजना व्यापारियों के सकारात्मक सहयोग व सोच के चलते राजधानी रायपुर स्मार्ट सिटी में शीघ्र फलीभूत होगी ऐसा उन्हें पूर्ण विष्वास है। नगर निगम रायपुर के गोलबाजार में 968 व्यापारियों में से सभी की बैठक चरणों में 50 -50 व्यापारियों के समूह में महापौर, राजस्व विभाग अध्यक्ष, उपायुक्त बाजार, जोन 4 कमिश्नर, जोन सहायक राजस्व अधिकारी की उपस्थिति में लेंगे एवं व्यापारियो की सभी शंकाओं का समाधान करके अगले तीन -चार दिनों के भीतर बैठक लेकर उनकी सहमति के आधार पर राजधानी शहर के गोलबाजार को स्मार्ट बाजार बनाने एवं व्यापारियों को मालिकाना हक देने की दिषा में लोककल्याण की दृष्टि से नगर निगम के माध्यम से आगे कार्य किया जायेगा।

Leave a Reply