● लंबित मामलों में फरार आरोपियों के जल्द गिरफ्तारी के दिए गए निर्देश
● चोरी के मामलों में तय सीमा में निकाल एवं घटनाओं में रोक लगाने हेतु क्षेत्र अंतर्गत आसूचना संकलन को और अधिक सक्रिय करने हेतु दिया गया हिदायत
● समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को सजग रहकर रात्रि गश्त करने हेतु किया गया निर्देशित
● अपराधियों की धरपकड़ एवं गंभीर अपराधों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधि/कर्मचारियों किया गया सम्मानित
भाटापारा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा द्वारा अपराध समीक्षा बैठक ली गई, जिसमें समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का एजेंडा बार लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायतों, थाने में विभिन्न मामलों में रखे गए जप्ती माल के निकाल के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के संबंध में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक कर पीड़ित पक्ष को इसका लाभ मिल सके इसके लिए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया। इस दौरान क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले कोचियों पर विभिन्न धाराओं के तहत कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के द्वारा क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटनाओं में अंकुश नहीं लगा पाने वाले प्रभारियों के ऊपर नाराजगी व्यक्त की गई है। उन्हें क्षेत्र अंतर्गत अपने आसूचना तंत्र को और अधिक सक्रिय करते हुए चोर गिरोह की धरपकड़ करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। साथ ही जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों को अपने पर्यवेक्षण मे आने वाले सभी थाना एवं चौकियों का सतत् मानिटरिंग कर पुलिसिंग में और अधिक जोर देने हेतु विशेष रूप से हिदायत दिया गया है। इस दौरान बेहतर पुलिसिंग, अपराधियों की धरपकड़ एवं गंभीर मामलों में उत्कृष्ट विवेचना पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार करने वाले निम्नांकित अधि/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुये काप ऑफ द मंथ के रूप में चुना गया है।
01 क्षेत्र अंतर्गत लूटपाट एवं चिटफंड मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की कार्यवाही- उपनिरीक्षक रोशन सिंह राजपूत थाना प्रभारी भाटापारा ग्रामीण
02. चिटफंड मामले में दिल्ली में लगातार 11 दिन तक कैम्प करते हुए एक आरोपी डायरेक्टर की गिरफ्तारी* – प्रधान आरक्षक क्र. 958 समीर शुक्ला थाना भाटापारा ग्रामीण
03. अंधे कत्ल के मामले में उत्कृष्ट विवेचना पश्चात आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी- उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे थाना प्रभारी सुहेला, प्रधान आरक्षक क्रमांक 175 दिलीप टोप्पो थाना सुहेला
04. थाना सुहेला क्षेत्र अंतर्गत रात्रि गश्त में तैनात पुलिस बल द्वारा डीजल चोर गिरोह की धरपकड़*- प्रधान आरक्षक क्र. 488 सुरेश कुमार वर्मा, आरक्षक क्र. 175 अंजोर मांझी, आरक्षक क्र. 815 संतोष कुमार साहू तीनों थाना सुहेला
05. क्षेत्र अंतर्गत शराब कोचियों की धरपकड़ एवं भारी मात्रा में शराब बरामद करने में मुख्य भूमिका- आरक्षक क्र. 429 कमलेश मरावी थाना पलारी
बैठक में मुख्य रुप से पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभिषेक सिंह उप पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ बघेल एसडीओपी भाटापारा, संजय तिवारी एसडीओपी बिलाईगढ़, सुभाष दास एसडीओपी बलोदाबाजार, अनूप वाजपेई उप पुलिस अधीक्षक, विक्रम बघेल रक्षित निरीक्षक, समस्त थाना एवं चौकी के प्रभारी गण, पुलिस कार्यालय के स्टाफ उपस्थित थे।
