पंच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ और श्री लड्डू गोपाल जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 1 जून

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेंद्रगढ़ ।श्री हनुमान जी एवं श्री अनंत विभूषित फलाहारी बाबा जी की महान कृपा से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर राम प्रिय दास जी के आशीर्वाद से वर्तमान महंत श्री श्री 108 रामेश्वर दास जी महाराज विजय टेकड़ी मंदिर के सानिध्य में पंच कुंडात्मक महायज्ञ एवं संगीतमय राम कथा व श्री लड्डू गोपाल जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया है । आप समस्त भक्तजनों से निवेदन है कि 1 जून 2022 से 9 जून 2022 तक यज्ञ एवं राम कथा में पहुंच कर धार्मिक वातावरण का आनंद लें एवं उपस्थित सभी साधु संतों का आशीर्वाद प्राप्त करें।


पंच कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ एवं श्री लड्डू गोपाल जी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का तिथि वार विवरण के अनुसार कार्यक्रम शुभारंभ 1 जून 2022 दिन बुधवार को मांगलिक कलश यात्रा एवं द्वितीय दिवस 2 जून 2022 दिन गुरुवार को मंडप प्रवेश इसी प्रकार तृतीय दिवस 3 जून 2022 शुक्रवार को अरणी मंथन एवं चतुर्थ दिवस 4 जून 2022 दिन शनिवार को वेदी पूजन एवं हवन पंचम दिवस 5 जून 2022 रविवार को मूर्ति का जलाधिवास एवं षष्टम दिवस 6 जून 2022 सोमवार को मूर्ति का अनाधिवास व सप्तम दिवस 7 जून 2022 मंगलवार को फलाधिवास एवं अष्टम दिवस 8 जून 2022 दिन बुधवार को पुष्पाधिवास एवं महा स्नान एवं मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जावेगा । इस प्रकार नवम दिवस 9 जून 2022 दिन गुरुवार को श्री लड्डू गोपाल जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का कार्यक्रम रखा गया है।
श्रीराम महायज्ञ संगीतमय श्री राम कथा के कथा व्यास श्री राधे श्याम दास जी श्री धाम अयोध्या वाले एवं आचार्य पंडित राजकुमार पांडे जी श्री अयोध्या धाम के अमृतवाणी से सुनाई जाएगी।
पंचकुंड आत्मक श्रीराम महायज्ञ संगीतमय श्री राम कथा एवं श्री लड्डू गोपाल जी की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजक श्री श्री 1008 श्री महंत महामंडलेश्वर श्री राम प्रिय दास जी अयोध्या वाले एवं श्री श्री 108 वर्तमान महंत श्री रामेश्वर दास जी विजय हनुमान टेकरी मंदिर मनेंद्रगढ़ ने सभी भक्तजनों से अपील की है उक्त कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या मैं एवं पारिवारिक सदस्यों के साथ उपस्थित होकर संगीतमय श्रीराम कथा का श्रवण करें एवं श्री लड्डू गोपाल जी की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर धर्म कार्य के सहभागी बनकर उपस्थित महात्माओं के आशीर्वाद ग्रहण करें।