जामगांव आर काँग्रेस परिवार ने झीरम घाटी हमले में शहीदों को छायाचित्र के सामने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

 

जामगांव आर। आज ही के दिन 25 मई 2013 को दिल दहला देने वाली घटना जो छत्तीसगढ़ में अब तक के सबसे बड़े घटना नक्सली हमला नरसंहार जो हमारे कांग्रेस परिवार को खोखला करते हुए नंदकुमार, महेंद्र कर्मा, विद्याचरण शुक्ल, उदय मुदलियार, दिनेश पटेल समेत लगभग 25 कांग्रेसी नेता नक्सली हमले का शिकार हो गये, शहीद हो गए। उसी ने हमारे किसान पुत्र गरीब के साथी नंदेली के लाल दुलरुवा बेटा अउ उनके बड़े पुत्र दिनेश पटेल जो अब हमारे बीच नही रहे, हमले में शहीद हो गए। उन्ही की याद में आज जामगांव आर किसान चौक में शहादत दिवस के रूप में मनाते हुए शहीदों को याद किया गया।

समस्त कांग्रेसजनों के द्वारा छायाचित्र में पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि देते हुए नम आंखों से याद किये। जिसमे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने नंदेली के लाल नंदकुमार पटेल व दिनेश पटेल सभी शहीदों को याद करते हुए पटेल जी के बारे में जीवनी डालते हुए कहे कि नंदेली के लाल जो बहुत ही पार्टी समर्पित संघर्ष शील थे। गरीब किसान के साथी थे। संघर्ष का दूसरा नाम नंदकुमार पटेल था। जो आज हम सबके बीच नहीं है। उनकी कमी हम सबको सदैव खलती रहेगी।

शहादत दिवस श्रद्धांजलि सभा में छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड के सदस्य देव कुमार निषाद, जनपद सभापति रमन टिकरिहा, जनपद सभापति रुपचंद साहू, जय प्रकाश चन्द्राकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, सेक्टर प्रभारी चतुर साहू, कपूर साहू, योगेश्वर वर्मा, यादव राम सेन, वेद प्रकाश साहू, किशोर चन्द्राकर, भोज रघुवंशी, चन्द्रहास साहू, नीलकंठ यादव, रिखी राम नारंग, पवन डहरे, दुकालू निषाद, भानु वर्मा, रोहित साहू, खोमेश वर्मा, रघुबर सेन, प्रेम साहू, आशीष जैन, तीरथ चन्द्राकर, युवा कांग्रेसी ताम्रध्वज वर्मा, खिलेश्वर कामरे, बाबा चन्द्राकर, प्रेम प्रकाश पांडेय, डेविड चन्द्राकर, रंजीत मार्कण्डेय, पोषण साहू, सौरभ वर्मा, हरिनारायण साहू, अमित विश्वकर्मा रामकृष्ण साहू, बलदाऊ राव, ऋषभ चन्द्राकर, हरीश साहू, वीरेंद्र रात्रे, टीकू साहू, रोमलाल बंजारे, सहित स्थानीय युवा कांग्रेसी, एनएसयूआई के साथी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के पदाधिकारी गण, कांग्रेस जन, उपस्थित थे।