भाटापारा। नगर के लायंस कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल भाटापारा में बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10 वीं में प्रथम स्थान पर कु. वर्षा मिरी 90•3%, द्वितीय स्थान पर चेतन रात्रे 90%, एवं तृतीय स्थान पर भारती नारंग 86.16% रही | वैसे ही कक्षा 12 वीं(सांईस ग्रुप) में प्रथम स्थान पर कु. दिपिका चेलक 89%, द्वितीय स्थान पर कु. रंजना साहू 82% एवं तृतीय स्थान पर निधी साहू 75.8% रहे |कक्षा 12 वीं (कॉमर्स ग्रुप) में प्रथम स्थान पर कोमल मानिकपुरी 85.6%,द्वितीय स्थान सुरभी बघेल 78.4% का रही।
क्लब के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष दिनेश बजाज, स्कूल चेयरमैन डॉ. विमल त्रिपाठी संरक्षक नरेंद्र भूषाणिया एवं समस्त पदाधिकारी स्कूल के प्राचार्य, एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं सभी ने छात्र/छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फ़ोटो 1
लायंस कान्वेंट हायर सेकेण्डरी अंग्रेजी माध्यम स्कूल भाटापारा में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में लड़कियाँ रही अव्वल
