हमारे शब्दकोश में असंभव नहीं संभव शब्द होना चाहिए

भाटापारा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय के तत्वाधान में भाग्य विधाता भवन गांधी मंदिर वार्ड में प्रेरणा समर कैंप साप्ताहिक दिवस के चौथे दिन आत्मविश्वास में वृद्धि आत्म सुरक्षा एवं वैदिक गणित विषय पर अतिथि रानू बहन, अजय यादव एवं मालिक राम वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ । सर्वप्रथम आत्मविश्वास कैसे बढ़े इस विषय पर रानू बहन ने बताते हुए कहा कि हमारे शब्दकोश में असंभव नहीं संभव शब्द होना चाहिए साथ ही खुद पर विश्वास होना चाहिए बताया गया एवं सफलता के लिए निरंतरता एवं दृढ़ इच्छाशक्ति को जरूरी बताया इसके साथ ही खुद से प्यार करना अर्थात अपनी विशेषताओं को पहचान उसे बढ़ाने पर भी जोर दिया गया तत्पश्चात आगे बताते हुए 4 बिंदु आध्यात्मिकता खुद को सशक्त बनाना स्वयं से प्यार करना और भगवान पर विश्वास होना उतना ही जरूरी है। जिस प्रकार शारीरिक शक्तिके लिए तीन समय भोजन ग्रहण करते उसी प्रकार परमात्मा को याद करने से हमारे शक्ति एवं विश्वास में अपार वृद्धि होती है इसी के साथ मेडिटेशन बच्चों को कराया गया। तत्पश्चात अगले सत्र में कोच अजय यादव एवं उसकी टीम के द्वारा जूडो कराटे का प्रदर्शन कराया गया जिसका उद्देश्य शरीर को फिटनेस बनाएं के साथ साथ इस कला को एक खेल भी बताया गया जो वर्तमान में सभी के लिए आवश्यक बताया। इस कला को बच्चों ने ध्यानपूर्वक देखा एवं समझा साथ ही बच्चों में रोमांच प्रदर्शित होते देखा गया। आगे सत्र में वैदिक गणित विषय के शिक्षक ने गणित को आसान विधि से बता कर बहुत ही कम समय में हल करके बताया एवं बच्चों से हल कराया गया यह बच्चों के लिए कौतूहल का विषय बना रहा। बच्चों ने भी प्रश्नों का जवाब कम समय में उत्साह पूर्वक दिया रुचि पूर्वक भाग भी लिया। इससे प्रभावित होकर भविष्य में भी इसी प्रकार का कार्यक्रम होनेकी मांग की गई। उक्त कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं प्रसाद वितरण कर किया गया एवं बच्चों को फल प्रसाद के रूप में प्रदान कर कार्यक्रम का समापन किया गया । कार्यक्रम में संस्था प्रमुख मंजू वहन विशेष रूप से उपस्थित थी।