श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन, भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का रसपान करने भारी संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं लोग

 

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़ । आमा खेरवा रोड मनेंद्रगढ़ निवासी तथा संबोधन साहित्य एवं कला विकास संस्थान के वरिष्ठ सदस्य राम सुंदर मिश्रा एवं उनकी पत्नी राजकुमारी मिश्रा के द्वारा श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन 30 अप्रैल 2020 को कलश स्थापना के बाद 8 मई को गुणावती पूर्णआहुति की जावेगी। ब्राह्मणों द्वारा कलश स्थापना का 1 मई को भागवत पीठ पूजा कथा महात्म्य का आयोजन किया गया। 2 मई को श्री शुकदेव परीक्षित जन्म, सृष्टि विस्तार, हिरण्याक्ष वध कथा आयोजित हुई। 3 मई को कपिलोपख्यान, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र व प्रहलाद चरित्र का वाचन किया गया। 4 मई को गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, राम जन्म एवंं कृष्ण जन्मोत्सव आयोजित की गई। इसी क्रम में 5 मई को कृष्ण बाल लीला, माखन चोर लीला, गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में श्री धाम वृंदावन के आचार्य रवि कृष्ण महाराज के द्वारा कथा का वाचन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3:30 से सायं 6:30 तक आयोजित हो रही है। यह धार्मिक कार्यक्रम 8 मई तक चलेगी और 8 मई को दोपहर 2:00 बजे से 4:00 बजे तक पूर्णाहुति एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा। सोमवार 9 मई को अमृत स्नान आयोजित की जाएगी। इस भागवत कथा को सुनने और श्री कृष्ण की लीलाओं का अमृत चखने नगर के सभी वर्ग के लोग भारी संख्या में सम्मिलित हो रहे हैं।