0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़। ब्राह्मण संस्कार सेवा समिति मनेंद्रगढ़ के बैनर तले भगवान विष्णु के छठे अवतार कुलभूषण भगवान श्री परशुराम जी का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ज्ञात हो कि जब जब धरती पर अहंकार और अत्याचार का बोलबाला बढ रहा था तब भगवान परशुराम ने शास्त्र के साथ ही साथ शस्त्र भी उठाएं और धरा पर बुराई और अच्छाई के बीच संतुलन को पुनर्स्थापित किया । आज इस अवसर पर भगवान परशुराम जी की शास्त्रोक्त विधि से पूजन कर श्री राम मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर सहित कोयलांचल क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के महिला पुरुष बच्चे शहर के चौक चौराहों से गुजरते हुए भजन गाते हुए पूरे भगवान परशुराम की जयकारा लगाते हुए पूरे शहर का भ्रमण किया गया। तत्पश्चात उक्त शोभायात्रा श्री राम मंदिर पहुंचकर श्री राम मंदिर प्रांगण में मंचीय कार्यक्रम में तब्दील हो गया जहां पर ब्रह्म समाज के मंचासीन अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम को विधिवत प्रारंभ किया गया । इस अवसर पर अधिवक्ता आरती गौतम सहित समस्त मच मंचासीन अतिथियों ने परशुराम के आदर्शों और नीतियों पर प्रकाश डाला। गर्भ समाज के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहां की ईश्वर ने हमें विभिन्न समाज के सबसे ऊपर बैठाया है हमे अपने आदर्शों को हमेशा याद रखना होगा साध ही बच्चों को तू संस्कारित बनाना होगा । कार्यक्रम में अधिवक्ता राम प्रताप गौतम , ब्राह्मण समाज के संरक्षक राजेश शर्मा, मृत्युंजय चतुर्वेदी, रामचरित द्विवेदी ,शिव शंकर मिश्रा, अधिवक्ता राजेंद्र तिवारी ब्रह्म समाज अध्यक्ष विनोद तिवारी ,हरकेश तिवारी ,हरिश चंद तिवारी ,रामकेश मिश्रा ,शैलेश शुक्ला प्राचार्य ारायण तिवारी ,सतीश द्विवेदी, सतीश उपाध्याय ,राजकुमार पांडे विनोद पांडे ,राम कुमार दुबे , संजय त्रिपाठी ,उन्नत शर्मा ,नरोत्तम शर्मा गौतम शर्मा ,प्रांजल शर्मा ,शंकर शर्मा ,ऋषि तिवारी ,वेद प्रकाश पांडे शिव शंकर मिश्रा, विजय मिश्रा ,सूरज तिवारी ,नीरज तिवारी ,सुनील तिवारी, गौरव मिश्रा ,शुभम तिवारी ,अमन शर्मा , सौरभ मिश्रा, हरि तिवारी ,अनुज तिवारी ,गौरव मिश्रा ,विष्णु ओझा ,अंजनी शुक्ला विनोद शुक्ला मोहित तिवारी ,अखिलेश मिश्रा ,गौरव त्रिपाठी ,गौरव मिश्रा ,सत्यनारायण शर्मा ,सावन शर्मा ,प्रेम नारायण त्रिपाठी ,प्रदीप तिवारी ,सुनील शर्मा ,हर नारायण पांडे ,गुरुदेव पांडे ,राजेंद्र पांडे ,गीता पाठक ,शिव शंकर पांडे ,कमला पांडे, संध्या तिवारी ,सरोज तिवारी ,साधना त्रिवेदी सुनीता चतुर्वेदी, नीलम तिवारी, प्रीति मिश्रा ,दीप्ति ओझा ,किरण तिवारी, मंजू ,तिवारी ,ज्योति मिश्रा ,सावित्री तिवारी, सुषमा त्रिपाठी ,सरला दुबे ,अंकिता तिवारी ,ज्योति तिवारी, सुमन पाठक ,देवी पाठक ,संगीता शर्मा ,अनीता शर्मा ,पूजा शर्मा ,सीमा शर्मा ,रेखा शर्मा ,श्वेता शर्मा ,खुशबू त्रिवेदी ,संजना ओझा , शालिनी मिश्रा ,दीपक पांडे ,हेमलता शर्मा सहित सैकड़ों महिलाएं एवं विप्रजन शामिल रहे। ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनोद तिवारी ने शोभा यात्रा का स्वागत करने के लिए स्त्री प्रबल फाउंडेशन की अध्यक्षा रश्मि सोनकर जी को एवं उनकी टीम को तथा यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं एवं साधुवाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कार्यक्रम का संचालन रामचरित द्विवेदी एवं आभार प्रदर्शन ब्रह्म समाज अध्यक्ष विनोद तिवारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण समाज अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं संजय तिवारी को कार्यक्रम को सफल रूप में ले जाने के लिए सहयोग के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में श्वेता तिवारी उन्नत शर्मा संहित अन्य विप्र जनों ने गीत एवं परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों से भंडारे का प्रसाद भी ग्रहण किया।
