अमित शर्मा ने अपनी मां की स्मृति में स्कूल को वाटर फ्रीजर मशीन प्रदान की

भाटापारा। जनपद पंचायत भाटापारा के पूर्व अध्यक्ष अमित राधेश्याम शर्मा के द्वारा अपनी पूजनीय माता जी श्रीमती पुष्पा देवी शर्मा की पुण्य स्मृति में पंचम दीवान शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में वाटर फिल्टर मशीन प्रदान की गई है इससे वहां पर पढ़ने वाले छात्राओं को पीने का ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध होगा। इस अवसर पर रवि अग्रवाल संजय शर्मा विवेक यदु मोहन निषाद गेंद राम देवांगन महेंद्र सेन उत्तम साहू लोकेश मंगलानी आकाश दुबे विजय महिलांगे आदि विशेष रूप से मौजूद थे। मौके पर उपस्थित शाला के प्राचार्य शैलेंद्र नामदेव में वाटर फिजर प्रदान करने के लिए अमित शर्मा को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।