
पाटन। अक्ती तिहार पाटन क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में पाटन नगर पंचायत क्षेत्र के अटारी गौठान में अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने क्षेत्र की किसानों व आमनागरिकों की समृद्धि के लिए माटी पूजन किया। साथ ही उपस्थित लोगों को माटी संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके बाद श्री कश्यप ने अक्ती तिहार पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर पार्षदों सहित नगर पंचायत के कर्मचारी- अधिकारी उपस्थित थे।
