प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में बलौदा बाजार-भाटापारा जिले से 5 पदाधिकारी बनाए गए

 

भाटापारा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला की अनुमति से कांग्रेस के प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ में बलौदा बाजार भाटापारा जिले से नियुक्ति की है। जिसमें 5 प्रदेश पदाधिकारी बलौदा बाजार भाटापारा जिले से बनाए गए हैं इसमें सुरेश वर्मा राकेश ईदवानी हाजी इकबाल अहमद एवं कुशल अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बलौदा बाजार के आकाश विश्नोई को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस जनो एवं शुभचिंतकों ने इन्हें अपनी बधाई दी है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेश व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने सभी से पार्टी हित में काम करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कहां है। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश यदु, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव कांग्रेश के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्र साव, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील शर्मा, नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमल ठाकुर अरुण यादव विदेश राइस मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र भूषणीया जिला राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र भृगु उठकर किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री चंद्र छाबड़िया जनरल मनिहारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बलानी पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के अध्यक्ष रंजीत दावानी दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश आर्य अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों व्यापारी समुदाय के लोगों ने अपनी बधाई प्रेषित की है