मुख्यमंत्री ने खैरागढ़ में जीत के बाद रायपुर में कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मल्हारगढ़। बीते दिवस छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में खैरागढ़ में कांग्रेस पार्टी के लिए काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओ का एक सम्मान समारोह एवं मुलाकात का आयोजन रायपुर के बेबीलॉन इंटरनेशनल में आयोजित किया गया ।
उक्त बातें नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केसरवानी ने बताते हुए कहा कि उस सम्मान समारोह में मुझे भी सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभारी हूं। सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से भरतपुर सोनहत के विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुलाब सिंह कमरो, मनेंद्रगढ़ जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष राजेश साहू , जनकपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि प्रताप, विधायक प्रतिनिधि एवं एल्डरमैन भाई राजा पांडे, मंत्री जी के निजी सहायक सगीर खान, प्रदीप साहू , काफी प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर राजकुमार केसरवानी ने कहा कि जिस प्रकार खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत दर्ज की गई। ठीक उसी प्रकार आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीत कर फिर से कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगी।