दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के सौजन्य से निशुल्क ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर आयोजित

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा

मनेंद्रगढ़।  शतरंज संघ के द्वारा दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ के सौजन्य से एक निशुल्क ग्रीष्मकालीन शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभा पटेल अध्यक्ष मनेंद्रगढ़ नगर पालिका परिषद, कृष्ण मुरारी तिवारी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, गोपाल गुप्ता पार्षद मनेंद्रगढ़, ज्योति मजूमदार, सरदार बलवीर सिंह, वेंकटेश सिंह संचालक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ सुश्री मिश्रा प्राचार्य दिल्ली पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ गरिमा में उपस्थिति में संपन्न हुआ। संगीता तिवारी कार्यकारी अध्यक्ष मणिनगर जिला शतरंज संघ द्वारा सुश्री प्रभा पटेल, ज्योति मजूमदार एवं प्राचार्य मिश्रा मैडम का पुष्प कुछ द्वारा स्वागत किया गया। अरविंद वैश्य द्वारा उपाध्यक्ष मुरारी तिवारी पार्षद गोपाल गुप्ता तथा सरदार बलबीर सिंह एवं वेंकटेश सिंह संचालक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल का माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं संचालन संतोष कुमार जैन अध्यक्ष महेंद्रगढ जिला सचिव संघ द्वारा किया गया। इस अवसर पर संतोष जैन ने कहा कि इस निशुल्क प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से हम प्रतिभाओं को तराश आएंगे और इस शिविर के माध्यम से इन प्रतिभाओं को उदासी स्तर पर अपनी कला दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन करते हुए प्रभा पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ ने मनेंद्रगढ़ जिला शतरंज संघ द्वारा इस कार्यक्रम को आयोजित किए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि बालक और बालिकाओं को शतरंज सीखने का अवसर प्राप्त होगा इस शिविर के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रतिबिंबित होने में सहायता प्राप्त होगी। उन्होंने दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ द्वारा शतरंज की गतिविधियों के संचालन में सहयोग के लिए धन्यवाद कहा और भविष्य में नगर पालिका परिषद द्वारा खिलाड़ियों का प्रोत्साहन करने हेतु, आश्वस्त किया।
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड के भूतपूर्व व्यक्तिगत विजेता अशोक सिंह ने बच्चों को शतरंज खेलने के तकनीकी ज्ञान प्रदान करते हुए शतरंज खेलने के लिए होने वाले लाभ के संबंध में ध्यान दिलाया। उन्होंने बताया कि अति शीघ्र वरिष्ठ नागरिकों को शतरंज खेलने हेतु शतरंज को सिखाने हेतु मदनगढ़ जिला संस्था संघ प्रयास करेगा और शतरंज की एक अलग दुनिया में हमारे वरिष्ठ नागरिक चलेंगे जहां पर अपने आप को भूल कर शतरंज मय हो जाएंगे।
इस अवसर पर प्रसिद्ध योग शास्त्री सतीश उपाध्याय ने बच्चों को योग क्या है और योग और ध्यान के माध्यम से कैसे शतरंज अच्छी तरह खेली जा सकती है इन बातों पर प्रकाश डाला।
संगीता तिवारी ने बालिकाओं एवं महिलाओं को शतरंज खेलने की ओर ध्यान आकर्षित किया और कहा कि महिलाएं और बालिकाएं बहुत सरलता के साथ शतरंज खेल सकती हैं और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन सरलता पूर्वक कर सकती हैं बच्चों को शतरंज का प्रशिक्षण नियमों की जानकारी इस शिविर के माध्यम से निशुल्क प्रदान करने का कार्य मनेंद्रगढ़ जिला शतरंज कर रहा है।
इस अवसर पर मनेंद्रगढ़ नगर के बालक बालिका, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ की प्राचार्य मिश्रा मैडम एवं विभिन्न खिलाड़ी के अतिरिक्त गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आभार प्रदर्शन का दायित्व सचिव मनेंद्रगढ़ जिला शतरंज संघ सचिव अरविंद कुमार वैश्य नए उपस्थित अतिथि गणों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संचालक दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल भाई वेंकटेश सिंह जी का विशेष रूप से आभार प्रकट किया कि उन्होंने इतनी अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित कराई है जिसके परिणाम स्वरुप यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है।
यह उल्लेखनीय है कि 7 अप्रैल 2022 से 1 सप्ताह के लिए दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल मनेंद्रगढ़ में निशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा गया है इस शिविर में बालक बालिकाएं उपस्थित होकर उत्साह एवं उमंग के साथ शतरंज खेलना सीख रही है तथा शतरंज से संबंधित अंतरराष्ट्रीय नियमों की जानकारी प्राप्त कर रही है।
संतोष कुमार जैन नेशनल आर्वीटर ने उपस्थित बच्चों को शतरंज कैसे खेलते हैं बोर्ड कैसे रखते हैं घड़ी कैसे चलते हैं और शतरंज खेलने से क्या-क्या लाभ होते हैं इसका वर्णन विस्तृत रूप में किया। यह उल्लेखनीय है कि यह शिविर नगर में शतरंज प्रेमियों के लिए मील का पत्थर प्रमाणित होगा ! इस शिविर के माध्यम से अनेक बाला बालिकाएं शतरंज के नियम कानून की जानकारी तो प्राप्त करेंगे ही साथ ही साथ एक अच्छे खिलाड़ी के अंदर क्या-क्या विशेषताएं होगी उसकी भी जानकारियां प्राप्त करेंगे।