नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता नाटक का मंचन

भाटापारा। दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र भाटापारा में अधिष्ठाता डॉ राजेंद्र लाकपाले के निर्देशन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में प्रजापति ब्रह्मकुमारी बहनों के माध्यम से बच्चों के द्वारा मनमोहक नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता नाटक का मंचन किया गया इसके पश्चात बहनों के द्वारा ध्यान एकाग्रता एवं मन पर नियंत्रण हेतु विभिन्न योगासन का प्रयोग करवाया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापक अंगद सिंह राजपूत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार वर्मा व 50 की संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया।