भाटापारा में चेट्रीचंड महोत्सव पर भव्य व विशाल बाइक रैली निकाली गई 

 

भाटापारा। शनिवार को सिंधी समाज के द्वारा चेट्रीचंड महोत्सव के अवसर पर भव्य व विशाल बाइक रैली निकाली गई जिसमें काफी बड़ी संख्या में सिंधी समाज के लोग शामिल हुए बाइक रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया बाइक रैली बाबा गरीब दास मंदिर माता देवालय वार्ड से प्रारंभ होकर मां सती वार्ड स्थित झूलेलाल धाम मंदिर में जाकर संपन्न हुई। इसके पूर्व रैली को बाबा भोला राम साईं के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मौके पर सेंट्रल सिंधी पंचायत भाटापारा के मुखी अनिल रोचलानी पूज्य बिरादरी पंचायत के राजाराम बजाज, डॉ वासुदेव ठाकुर दयालदास गोविंदानी सुदामा मंधान, भी मौजूद थे। रोनावायरस संक्रमण के चलते बीते 2 वर्ष से चेट्री चंड उत्सव सिंधी समाज के द्वारा नहीं मनाया जा पाया गया था बीते 2 वर्ष में लोग अपने अपने घरों में इस उत्सव को मनाए परंतु इस बार सारी पाबंदियों के समाप्त होने के बाद लोगों में इस उत्सव को लेकर भारी उत्साह देखा गया और काफी बड़ी संख्या में लोग शनिवार को निकली बाइक रैली में शामिल हुए। रास्ते भर आयो लाल झूलेलाल के नारों से गूंज उठा पूरा शहर चौक चौराहों पर तीराहों पर तथा अन्य स्थानों पर बाइक रैली रोककर रैली में शामिल लोगों ने जय घोष के नारे लगाए। बाइक रैली बाबा गरीब दास मंदिर से निकलकर माता देवालय मार्ग से होते हुए बाबूलाल टॉकीज चौक रेलवे स्टेशन चौक विश्राम गृह मार्ग अस्पताल चौक जय स्तंभ चौक रामसत्ता चौक गोविंद चौक सदर बाजार सती मंदिर होते हुए महासती वार्ड स्थित झूलेलाल धाम मंदिर में जाकर संपन्न हुई रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे जिसमें प्रमुख रुप से सिंधी समाज के मुखी अनिल रोचलानी राजाराम बजाज, नरेश आर्य, रंजीत दवानी, नरेंद्र पुंसी , कैलाश बलानी रूपेश मखीजा, राजेश छाबड़िया, सुरेश गोविंदानी अशोक किंगरानी ,जय मंधानी, अनिल सचदेव, गिरधर गोविंदानी, मोहन गोविंदानी, रवि मंधान, श्रीचंद छाबड़िया, मुकेश थारानी, तरुण सचदेव, निर्मल दवानी, रूपेश किंगरानी, धनेश माधवानी, कैलाश सब लानी, महेश चंद नानी, संतोष लालवानी सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज केेेे लोग मौजूद थे ।