रायपुर के इंडोर स्टेडियम में 29 मार्च को पुरानी पेंशन बहाली पर होगा भव्य आभार महासम्मेलन, प्रदेश के शिक्षक और पंचायत सचिव एक साथ मिलकर करेंगे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अभिनंदन

 

भाटापारा। आज प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ भाटापारा इकाई की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा एकमत से रायपुर में महासम्मेलन में जाने की सहमति प्रदान की गई है। 29 मार्च को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में पुरानी पेंशन बहाली पर होगा भव्य आभार महासम्मेलन प्रदेश के शिक्षक और पंचायत सचिव एक साथ मिलकर करेंगे। महासम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल का अभिनंदन,आभार व्यक्त किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने शिक्षक संवर्ग और पंचायत सचिव के 12 संगठनों के साझा मंच को दिया सम्मेलन के लिए सहमति।
महासम्मेलन में आभार के साथ मुख्यमंत्री के संज्ञान में प्रथम नियुक्ति से पेंशन बहाली/क्रमोन्नति,सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने व दिवंगत पंचायतल शिक्षकों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति जैसी प्रमुख समस्याओं को भी लाया जावेगा।

कर्मचारियों के बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा से प्रदेश के समस्त कर्मचारी आल्हादित हैं और 29 मार्च को दोपहर 12 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रिमंडल का भव्य आभार व्यक्त करने के लिए आभार महासम्मेलन करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस आभार सम्मेलन के लिए अपनी सहमति दे दी है। यह आभार सम्मेलन शिक्षकों और पंचायत सचिव के साझा मंच “छत्तीसगढ़ शिक्षक सचिव/ पंचायत सचिव मंच” के बैनर तले होगा,जिसमे 12 सन्गठन सम्मलित हैं। आभार सम्मेलन के सफल संपादन हेतु इन सभी संगठन के प्रदेश अध्यक्षों की महती बैठक सम्पन्न हुई और 29 मार्च के इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। इस आभार सम्मेलन में प्रदेश के सभी शिक्षक और पंचायत सचिव शामिल होंगे।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संवर्ग/पंचायत सचिव मंच के साझा मंच में शामिल समस्त प्रांताध्यक्षो ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि – पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई देश का हर कर्मचारी लड़ रहा है क्योंकि 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पेंशन तत्कालीन सरकारों द्वारा बंद कर NPS लागू कर दिया गया था, जिसमें रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को पेंशन नही मिल पाती थी,मिलती भी तो अत्यंत कम,जिससे वह अपना पेट भी नही भर सकता था,परिवार पेंशन भी नही मिलता था,इन समस्याओं के चलते कर्मचारियों का बुढापा अंधकारमय हो चला था पर अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में पुनः पुरानी पेंशन की बहाली की घोषणा कर दी है जिससे प्रत्येक कर्मचारी का भविष्य सुरक्षित हो गया है। कर्मचारियों को मिलने वाले इस लाभ के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए प्रदेश के शिक्षकों व पंचायत सचिवों ने एक साझा मंच बनाया है जो कि 29 मार्च को महासम्मेलन के माध्यम से मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल का भव्य आभार प्रकट करेगी।
साझा मंच के सभी सन्गठन प्रमुख जिनमे केदार जैन ,वीरेंद्र दुबे,चन्द्रभान मिश्रा,विवेक दुबे,तुलसी साहू हरीश देवांगन,चेतन ,बघेल,संजय तिवारी,लैलुन भरतद्वाज,भूपेंद्र गिलहरी,भूपेंद्र बनाफर,नरेंद्र ठाकुर ने समस्त शिक्षकों व पंचायत सचिवों से अपील की है कि संघवाद से परे होकर स्वस्फूर्त इस आभार महासम्मेलन में सम्मलित होकर शासन के प्रति पुरानी पेंशन को लेकर अपनी कृतज्ञता प्रकट करना चाहिए।
बैठक में प्रान्त अध्यक्षगण- केदार जैन(संयुक्त शिक्षक संघ), वीरेंद्र दुबे (छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ),चंद्रभान मिश्रा(प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ),विवेक दुबे(सर्व शिक्षक संघ),तुलसी साहू(पंचायत सचिव संघ),हरीश देवांगन(शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ),चेतन बघेल(प्रदेश शिक्षक संघ),संजय तिवारी(विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ),लैलूंन भरतद्वाज(क्रांतिकारी शिक्षक संघ),डॉ भूपेंद्र गिलहरे(वरिष्ठ व्याख्याता संघ),भूपेंद्र बनाफर( सर्व शिक्षक कल्याण संघ),नरेंद्र ठाकुर(राज्य शिक्षक संघ) अन्य पदाधिकारियों में गिरजा शंकर शुक्ला, ललित बिजोरा, चंद्रशेखर तिवारी, जितेंद्र शर्मा, प्रदीप पांडे, श्याम वर्मा, ताराचंद जायसवाल, शांति थवाईत, सचिन त्रिपाठी, घनश्याम पटेल, अनुशुईया नागरची, जगजीवन जांगड़े, जैनेंद्र गंजिर, जनार्दन त्रिपाठी, जयंत वर्मा, मृतुन्जय शर्मा, उर्मिला साहू, शांति साहू आदि शामिल रहे।
भाटापारा के सदस्यों ने भी 29 मार्च को आभार सम्मेलन में जाने हेतु सहमति प्रदान की है। सम्मेलन में खोमेश्वर वर्मा, टीकम दास, लेखराम साहू, देवेंद्र रात्रे, रामटहल धीवर ने सभी को सम्मेलन में जाने की अपील की है। उक्त जानकारी प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष बिपिन दुबे ने दी।