छत्तीसगढ़ दिगंबर जैन समाज ने किया प्रतिभावान लोगों का सम्मान

भाटापारा। 26 मार्च दिन शनिवार को भाटापारा में आयोजित भगवान श्री आदिनाथ जयंती को बड़े ही धूम धाम से मनाया गया साथ ही प्रदेश भर से जैन समाज के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे नवापारा,रायपुर,बलौदा बाजार, तिल्दा,धमतरी,दुर्ग,भिलाई,nahru नगर, वैशाली नगर,जगदलपुर, रायगढ़, बिलासपुर आदि जगह से लोग उपस्थित हुए । भगवान आदिनाथ की रथ यात्रा निकाली गई उसके बाद बाहर से पधारे सभी अतिथियों के भोजन की व्यवस्था की गई उसके बाद प्रदेश भर से आए समाज के प्रतिभावान लोगो का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम का आयोजन प्रकाश मोदी एवं उनके परिवार ने किया था जिसमे अतिथि के रूप में श्री सुरेन्द्र शर्मा ( अध्यक्ष कृषि कल्याण विभाग केबिनेट मंत्री), सुनील माहेश्वरी (सदस्य प्रदेश कांग्रेस) उपस्थित थे।