लायंस कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा में 12 से 14 साल के 14 बच्चों को पहले डोज की वैक्सीन लगाई गई

भाटापारा।लायंस कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा में कोविड-19 के तहत 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण संपन्न ।12 से 14 साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू हो चुका है। इसी के तहत लायंस कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल भाटापारा में 12 से 14 साल की 14 बच्चों को पहले डोज की वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान सभी छात्र छात्राएं बहुत उत्साहित थे कि उन्हें भी कोरोना कवच मिल गया। प्राथमिक स्वास्थ्य विभाग से कुमारी मोहर कोसले नर्स सी. एच. ओ .के द्वारा टीकाकरण कराया गया। लायंस क्लब के सदस्यगण में जयप्रकाश अग्रवाल अध्यक्ष, डॉ विमल त्रिपाठी चेयरमैन ,सूरज गुप्ता सदस्य एवं स्कूल के एडमिन हेड जी पी वर्मा, प्राचार्य भोलेश्वरी पटेल ,पुनीता पंडित, लक्ष्मी लुल्ला ,शैल यादव, हितेश्वरी साहू ,यंजली वर्मा, अजीत बांधे ,जया केसरवानी ,का योगदान रहा । लायन्स विद्यालय परिवार सभी छात्र छात्राओं की निरोग की कामना करता है।