सूरजपुर । एक भीषण सड़क हादसे में पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं खुद पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना उस वक्त हुई जब पत्रकार उपेंद्र दुबे अपने पूरे परिवार के साथ परिवारिक पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। पूरा परिवार यूपी के बनारस जा रहा था, इसी दौरान तड़के ये हादसा हो गया।घटना छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा की है। इस घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे खुद गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जबकि हादसे में उनकी पत्नी, मां और बेटे की मौत हो गई है। गंभीर हालत में पत्रकार उपेंद्र दुबे को अंबिकापुर लाया जा रहा है। इस घटना में पत्रकार उपेंद्र दुबे की 70 वर्षीय मां मानमती देवी, 55 वर्षीय पत्नी देवरूपी दुबे और बेटा नवीन दुबे की मौत हो गई। हादसे के वक़्त पत्रकार का पूरा परिवार स्विफ्ट कार से जा रहा था। फिलहाल पत्रकार उपेंद्र दुबे की हालत गंभीर बनी हुई है।
सड़क हादसे में पत्रकार उपेंद्र दुबे की मां, पत्नी और बेटा की मौत, मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा शोक व्यक्त किया…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क हादसे में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे के परिजनों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं. उन्होंने हादसे में घायल पत्रकार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए सरगुजा कलेक्टर को बेहतर इलाज के इतजाम के निर्देश दिए।
