शांति समिति की बैठक में सौहाद्रपूर्ण होली मनाने का निर्णय, हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई

0 मृत्युंजय चतुर्वेदी द्वारा
मनेंद्रगढ़ । स्थानीय जनपद सभागार में नगरी प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजस्व प्रशासन की उपस्थिति में आने वाले होली का उत्सव पर किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो इसके लिए शांति समिति की बैठक का आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, अनुविभागी अधिकारी श्रीमती नयनतारा सिंह,  तहसीलदार श्री पांडे, एवं नायब तहसीलदार श्री साहू उपस्थित थे । उक्त बैठक मैं नगरी प्रशासन के समस्त वार्डों के पार्षद, गणमान्य नागरिक एवं मीडिया कर्मियों द्वारा क्षेत्र में शांति पूर्वक होली का उत्सव बनाया जा सके इसपर अपने अपने सुझाव दिए । जिसमें उपस्थित एसडीएम श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने कहा कि इस समय बच्चों के एक्जाम चल रहे हैं। देखा जा रहा है कि डीजे साउंड काफी तेजी से बजाया जा रहा है मैं उन लोगों को समझाइस देना चाहती हूं कि अपने डीजे साउंड धीमी गति से बजा सकते हैं। बच्चों के पढ़ाई में कोई खलल ना हो , शिकायत मिलने पर जब्ती की कार्यवाही भी की जावेगी । होली के अवसर पर स्थानीय पुलिस प्रशासन सजग रहेगी किसी प्रकार की वारदात होने पर उस पर तुरंत कार्रवाई की जावेगी । वही थाना प्रभारी सचिन सिंह ने कहा कि अगर किसी प्रकार के किसी भी वार्ड में किसी भी जगह कोई अप्रिय घटना घट रही हो तो इसकी सूचना तत्काल थाना को दें जिससे कि स्थिति को काबू में किया जा सके। आप लोगों को फोन नंबर भी पुलिस प्रशासन एवं अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार सभी के नंबर दे दिए गए हैं । किसी भी नंबर में डायल करके आप किसी से भी हेल्प ले सकते हैं। वहीं उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल ने भी कहा कि इस वर्ष हिंदू मुस्लिम के साथ साथ त्यौहार पड़ने के कारण किसी प्रकार के सौहार्द्र वातावरण में कमी ना हो इस बात का आप सभी को ध्यान रखना होगा। वही मोटरसाइकिल द्वारा तीन सवारी चलने पर ,शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कानूनी कार्यवाही की जावेगी। अंत में थाना प्रभारी सचिन सिंह ने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हमारी पुलिस टीम हर उस जगह अपनी निगाह रखेगी जहां पर किसी प्रकार की वारदात होने का अंदेशा हमें महसूस होगा आप सभी शांति और आपसी भाईचारा को लेते हुए सौहार्द पूर्ण होली का उत्सव मनाए।