0 पारिवारिक विवाद के चलते सगे चाचा को चाकू से हमला कर घटना को दिया अंजाम
0 अपचारी बालक के निशानदेही से धारदार चाकू को किया गया जप्त
भाटापारा। अपने ही चाचा की हत्या करने वाले अपचारी बालक को भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पारिवारिक विवाद के चलते सगे चाचा को चाकू से मार कर घटना को आरोपी ने अंजाम दिया था। ग्रामीण थाने के प्रभारी रोशन सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रार्थी या श्रीमती संतोषी साहू पति शत्रुहन साहू, उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम धौराभाठा थाना भाटापारा ग्रामीण ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि जेठ का लड़का जो झगड़ा प्रवृत्ति का है आज दिनांक 09.03.2022 को, पारिवारिक विवाद के चलते इसके पति शत्रुहन साहू उम्र 45 वर्ष की हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से सीना पेट व हाथ मैं ताबड़तोड़ वार कर गंभीर चोट पहुंचाया जिसे उपचार हेतु शासकीय अस्पताल भाटापारा ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत होना बताएं की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 121/2022 धारा 302 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया प्रकरण की विवेचना दौरान अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करते हुए अपने चाचा की हत्या में इस्तेमाल किए चाकू को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर अपचारी बालक को धारा 302 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही में स उ नि, जगसिंह ठाकुर,प्रधान आरक्षक राजेश सेन, हितेंद्र सोनी ,आरक्षक लोरिक शांडिल्य का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
